पटना : ब्रजेश मेहरोत्रा फिर बने राज्यपाल के प्रधान सचिव
Updated at : 17 Aug 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को फिर से राज्यपाल के प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है. वहीं, इस पद पर तैनात विवेक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को फिर से राज्यपाल के प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है.
वहीं, इस पद पर तैनात विवेक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें चकबंदी, बिहार और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त (ट्रैप केसेज) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




