पटना : अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर संकल्प समारोह, होगा सम्मान
Updated at : 11 Aug 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में संकल्पधारियों व समाजसेवियों का एक समारोह विद्यापति भवन में आयोजित किया गया है. इस अवसर पर एक वर्ष में जिन परिवारों द्वारा नेत्रदान किया गया है, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा आइजीआइएमएस तथा पीएमसीएच के […]
विज्ञापन
पटना : दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में संकल्पधारियों व समाजसेवियों का एक समारोह विद्यापति भवन में आयोजित किया गया है. इस अवसर पर एक वर्ष में जिन परिवारों द्वारा नेत्रदान किया गया है, उन्हें सम्मानित किया जायेगा.
इसके अलावा आइजीआइएमएस तथा पीएमसीएच के नेत्र बैंक को सम्मानित किया जायेगा. समिति के मुख्य सरंक्षक व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया कि अंगदान को प्रोत्साहित करने को राज्यस्तरीय कमेटी गठन करने हेतु विशेष बैठक का आयोजन होगा.
अंगदान को प्रेरित करने वाले अस्पताल भी सम्मानित होंगे. उद्घाटन विधि व न्याय, मंत्री रविशंकर प्रसाद, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक सुशील मोदी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




