ePaper

पटना : 10 साल के बच्चे को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती

Updated at : 06 Aug 2019 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : 10 साल के बच्चे को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती

नौबतपुर : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. मंगलवार को दो पक्षों में हुए आपसी विवाद के बाद ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी में नौबतपुर में ननिहाल आये 10 साल के बच्चे को गोली लग गयी. घायल बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. लोगों ने […]

विज्ञापन

नौबतपुर : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. मंगलवार को दो पक्षों में हुए आपसी विवाद के बाद ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी में नौबतपुर में ननिहाल आये 10 साल के बच्चे को गोली लग गयी. घायल बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. लोगों ने बताया कि बच्चे के पैर में गोली लगी है.

बताया जाता है कि आपसी विवाद में गांव के ही सबिर नट ने बच्चे पर फायरिंग कर दी. घटना नौबतपुर थाना के पिपलावां मटखान इलाके की है. घायल बच्चे को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने वारदात की पुष्टि करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन