पटना : कोसी-मेची लिंक परियोजना
Updated at : 04 Aug 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

करीब दो लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी पटना : राज्य के सीमांचल के लिए महत्वपूर्ण कोसी-मेची लिंक परियोजना शुरू होने से उस इलाके में बाढ़ से राहत मिलेगी. अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के करीब दो लाख 14 हजार 812 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी. साथ ही […]
विज्ञापन
करीब दो लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी
पटना : राज्य के सीमांचल के लिए महत्वपूर्ण कोसी-मेची लिंक परियोजना शुरू होने से उस इलाके में बाढ़ से राहत मिलेगी. अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के करीब दो लाख 14 हजार 812 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी.
साथ ही कोसी और मेची नदियों का पानी सिंचाई के लिए उपयोग होने से अगली हरित क्रांति की संभावना भी बनेगी. राज्य की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.
इसकी लागत करीब 49 अरब रुपये आने की संभावना है. यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार में जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने दी है. पूर्वी कोसी पर मौजूदा 41.30 किमी बैराज से अलग 76.20 किमी लंबी नहर बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




