पटना : तेजस्वी यादव ने किसके दिल से बात की : संजय सिंह

Updated at :03 Aug 2019 6:59 AM
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव ने किसके दिल से बात की : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने दिल की बात की, लेकिन किसके दिल से बात की? नाम तेजस्वी यादव के थे लेकिन भाषा किसी और की थी. बिहार आने की फुर्सत नहीं है, तो फेसबुक पर दिल की बात लिखते […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने दिल की बात की, लेकिन किसके दिल से बात की? नाम तेजस्वी यादव के थे लेकिन भाषा किसी और की थी. बिहार आने की फुर्सत नहीं है, तो फेसबुक पर दिल की बात लिखते हैं.
वहीं, नीतीश कुमार की शासन प्रणाली की बदौलत विगत 14 वर्षों में बिहार पुलिस ने जो नाम कमाया है, उसे बरकरार रखी हुई है. लोगों के मन से भय समाप्त हो गया है. नीतीश कुमार अपनी नीतियों से कभी समझौता नहीं करते. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं कि उनकी पार्टी के शासनकाल में लाखों सुहागिनों का सुहाग उजड़ गया. अपहरण के काले कारोबार ने हजारों माताओं की गोद सूनी कर दी.
बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं थीं. राजद के 15 वर्षों के शासन का अध्ययन कर तेजस्वी को कुछ भी बोलना चाहिए. सिंह ने राजद के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2000 से 2004 के बीच पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं कि हत्या की 14767, रेप की 3488 और अपहरण की 8159 घटनाएं दर्ज हुईं. राजद के 15 साल के शासनकाल में 1990 से 2005 तक 67 हजार 249 हत्या, 1991 से 2005 तक 12 हजार 827 दुष्कर्म और 5243 फिरौती के लिए अपहरण की घटना विभिन्न थानों में सामने आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन