ePaper

आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Updated at : 31 Jul 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

पटना : लोकसभा से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक, 2019 पास होने के खिलाफ आइएमए ने बुधवार को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है. इसमें पटना सहित पूरे बिहार के निजी व सरकारी डॉक्टर भी शामिल होंगे. बिहार आइएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे से 24 […]

विज्ञापन
पटना : लोकसभा से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक, 2019 पास होने के खिलाफ आइएमए ने बुधवार को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है. इसमें पटना सहित पूरे बिहार के निजी व सरकारी डॉक्टर भी शामिल होंगे.
बिहार आइएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे से 24 घंटे तक हड़ताल रहेगी. इस दौरान ओपीडी और वार्ड में डॉक्टर सेवाएं नहीं देंगे. सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी.आइएमए के इस निर्णय से पीएमसीएच, आइजीआइएमएस सहित तमाम सरकारी व िनजी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था पर असर पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन