ePaper

नौबतपुर-पटना हाइवे की घटना : प्रेमी को बंधक बना 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

Updated at : 30 Jul 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
नौबतपुर-पटना हाइवे की घटना : प्रेमी को बंधक बना 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

फुलवारीशरीफ : नौबतपुर-पटना हाइवे (एनएच 98) पर बांसबाड़ी में युवकों ने सोमवार को प्रेमी को बंधक बनाकर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद छात्रा की हालत खराब हो गयी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. यह देख आरोपित युवक वहां से फरार हो गये. इसके बाद प्रेमी ने छात्रा को जींस पैंट […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : नौबतपुर-पटना हाइवे (एनएच 98) पर बांसबाड़ी में युवकों ने सोमवार को प्रेमी को बंधक बनाकर 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद छात्रा की हालत खराब हो गयी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. यह देख आरोपित युवक वहां से फरार हो गये. इसके बाद प्रेमी ने छात्रा को जींस पैंट खरीदवाने के लिए एम्स के पास लाया, ताकि खून से सने कपड़े बदलकर वह घर लौट सके.
लेकिन, वहां दुकानदार ने छात्रा के शरीर से रक्तस्राव देखकर प्रेमी को डांट पिलायी, जिसके बाद प्रेमी वहां छात्रा को छोड़ कर फरार हो गया. इतने में ही छात्रा की हालत देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी और फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस भी पहुंच गयी
इसके बाद छात्रा को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गर्दनीबाग अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गयी है. वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
फुलवारीशरीफ के थानाध्यक्ष रफीकुर्र रहमान ने बताया कि घटना को अंजाम देने में प्रेमी व उसके दो दोस्त शामिल थे. हालांकि, युवती ने प्रेमी के खिलाफ गलत करने को लेकर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रेमी के साथ निकली थी पटना घूमने
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौबतपुर की 10वीं की छात्रा सोमवार की सुबह नौ बजे गांव के ही अपने प्रेमी के साथ पटना घूमने निकली थी.
इसी बीच बाइक से नौबतपुर से पटना जाने के क्रम में उन दोनों को कुछ बदमाशों ने देख लिया और गाड़ी से पीछा करना शुरू कर दिया. इसी बीच नौबतपुर मुख्य हाइवे पर प्रेमी ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने को सोचा और हाइवे से सटी सुनसान जगह बांसबाड़ी के पास रुक गये. इसी बीच दो-तीन युवक वहां पहुंचे और प्रेमी को बंधक बनाकर उसके सामने ही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया.
इसके बाद वे छात्रा की हालत खराब होते देखकर गाड़ी से फरार हो गये. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण छात्रा का सारा कपड़ा खराब हो गया था और उसकी स्थिति काफी खराब थी. इस पर प्रेमी ने सोचा कि उसे नया जींस पैंट दिला कर घर पहुंचा दे. इसके लिए छात्रा को लेकर वह एम्स के पास एक कपड़ा दुकान में पहुंचा.
लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दुकानदार की भी नजर पड़ गयी और उसने प्रेमी को डांटना शुरू कर दिया. प्रेमी को लगा कि अब वह फंस जायेगा तो उसने छात्रा को सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गया. छात्रा उसके पीछे दौड़ी और फिर अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी. इसके बाद उधर से आने-जाने वालों की नजर पड़ी और पुलिस को फोन कर जानकारी दी गयी.
चाचा ने कहा, पूजा का फल लेने के लिए निकली थी घर से
एम्स पहुंचे पीड़ित छात्रा के चाचा ने बताया कि वह मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी में लगी है. सुबह नौ बजे सोमवारी पूजा का फल लाने के लिए मां से 70 रुपये लेकर निकली थी और फिर शाम में ग्रामीणों से जानकारी मिली कि वह एम्स में एडमिट है. परिजनों के बयान के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि छात्रा फल खरीदने का बहाना बनाकर घर से निकली और अपने प्रेमी के साथ घूमने निकल गयी.
छात्रा के साथ रहे युवक की तलाश की जा रही है. उसके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकती है. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि गैंगरेप करने वाले बदमाश लड़की के साथ रहे युवक के दोस्त हैं या नहीं ?
-अभिनव कुमार, सिटी एसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन