पटना कॉलेज में 13 सितंबर को आयेगी नैक टीम, तैयारी शुरू

Updated at : 29 Jul 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना कॉलेज में 13 सितंबर को आयेगी नैक टीम, तैयारी शुरू

पटना : पटना विवि मुख्यालय व पीजी विभागों में नैक के दौरे के बाद अब बारी पटना कॉलेज की है. अभी तक पीयू के जितने भी काॅलेजों ने नैक के लिए एसएसआर अपलोड किया था, उसमें पटना कॉलेज को सबसे पहले मौका मिलने जा रहा है. अगर कॉलेज टीम की कसौटी पर खरी उतरती है, […]

विज्ञापन
पटना : पटना विवि मुख्यालय व पीजी विभागों में नैक के दौरे के बाद अब बारी पटना कॉलेज की है. अभी तक पीयू के जितने भी काॅलेजों ने नैक के लिए एसएसआर अपलोड किया था, उसमें पटना कॉलेज को सबसे पहले मौका मिलने जा रहा है. अगर कॉलेज टीम की कसौटी पर खरी उतरती है, तो पटना कॉलेज को नैक की मान्यता व अच्छा ग्रेड नवंबर-दिसंबर तक मिल सकेगी. कॉलेज में टीम का दौरा 13 सितंबर को शुरू होगा.
हालांकि, टीम एक दिन पहले आ जायेगी, लेकिन 13 व 14 सितंबर को दो दिनों तक कॉलेज के विभिन्न विभागों व लगभग हर सेक्शन में जायेगी और स्थिति का जायजा लेगी. खासकर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) के तहत कॉलेज के द्वारा जो जानकारियां अपलोड की गयी थीं, उसकी बारीकी से जांच पड़ताल की जायेगी.
तैयारी में जुटा कॉलेज प्रशासन : नैक की ओर से विजिट को लेकर कंफर्मेशन मिलते ही कॉलेज अब तैयारी में जुट गया है. इसके तहत कॉलेज में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और प्राचार्य प्रो रामाशंकर आर्या स्वयं इसका बारीकी के साथ जायजा ले रहे हैं.
एकेडमिक को लेकर भी काफी गंभीरता बरती जा रही है वे घूम-घूम कर विभागों में पढ़ाई व रूटीन का जायजा भी ले रहे हैं. इसके अतिरिक्त कहां क्या परेशानियां हैं उसको भी नोट डाउन किया जा रहा है. विभाग के बाद करीब डेढ़ महीने का समय है और इस दौरान कॉलेज का पूरा कायाकल्प करने की तैयारी है. नैक टीम के मुख्य समन्वयक प्रो सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इसको लेकर हालांकि पहले से भी काम चल रहा था. लेकिन, अब इसकी रफ्तार तेज की जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन