ePaper

पटना सिटी : विवाद में की गयी थी युवक की हत्या

Updated at : 21 Jul 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : विवाद में की गयी थी युवक की हत्या

घर से बुला की थी हत्या आरोपितों की तलाश जारी पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में मोगलपुरा लाला टोली स्थित एक सूखा कुआं से शुक्रवार को हत्या कर फेंके गये शाह की इमली मुहल्ला निवासी मो बेचू के पुत्र मो टिंकू उर्फ शाहिद की हत्या में पुलिस आधा दर्जन दोस्तों को तलाश रही है. […]

विज्ञापन
घर से बुला की थी हत्या आरोपितों की तलाश जारी
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में मोगलपुरा लाला टोली स्थित एक सूखा कुआं से शुक्रवार को हत्या कर फेंके गये शाह की इमली मुहल्ला निवासी मो बेचू के पुत्र मो टिंकू उर्फ शाहिद की हत्या में पुलिस आधा दर्जन दोस्तों को तलाश रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपित दोस्त शाहिद को घर से विश्वास में घर से बुला कर ले गये, इसके बाद साथ खाने-पीने के उपरांत हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया.
मामले में तहकीकात कर रही पुलिस टीम शनिवार को भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा. पुलिस का कहना है कि नामजद बनाये गये आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में यह घटना घटी है. थानाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि मृतक के पिता बेचू के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आधा दर्जन युवकों को नामजद किया गया है.
इसमें राम विक्की, रघु समेत अन्य हैं. इधर शनिवार को शव की मिट्टी मंजिल की गयी. बताते चलें कि पेंटर का काम करने वाले शाहिद को गुरुवार की दोपहर दोस्त घर से बुला कर ले गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन