पटना : सीएम ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक

Updated at : 21 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सीएम ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने शोक-संदेश में कहा है कि शीला दीक्षित एक प्रख्यात राजनेत्री व प्रसिद्ध समाजसेवी थीं. वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार व लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं. दिल्ली के विकास […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने शोक-संदेश में कहा है कि शीला दीक्षित एक प्रख्यात राजनेत्री व प्रसिद्ध समाजसेवी थीं. वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार व लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं. दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने काफी कार्य किये थे.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों व प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. वहीं, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. शोक संदेश में कहा कि उनका निधन देश की संसदीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है. इसकी भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन