पटना : सहारा में जमा पैसों का भुगतान करने का निर्देश
Updated at : 16 Jul 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने सोमवार को सहारा इंडिया के विभिन्न शाखाओं द्वारा जमा करदाताओं के खातों-बांडों के भुगतान नहीं होने के कारण मामलों के निबटारे को लेकर बैठक की. बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि सहारा इंडिया के विभिन्न शाखाओं से संबंधित 3800 मामले आये हैं, जिसमें […]
विज्ञापन
पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने सोमवार को सहारा इंडिया के विभिन्न शाखाओं द्वारा जमा करदाताओं के खातों-बांडों के भुगतान नहीं होने के कारण मामलों के निबटारे को लेकर बैठक की. बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि सहारा इंडिया के विभिन्न शाखाओं से संबंधित 3800 मामले आये हैं, जिसमें 2055 मामलों में आदेश पारित हुआ है. जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सहारा से संबंधित मामलों में सुनवाई कर आवेदकों को निर्देश दें कि सहारा में जमा की हुई राशि का साक्ष्य दिखाना होगा.
सीधे यहां आवेदन नहीं दें. बैठक में सहारा इंडिया के मंडल प्रमुख एमसी गौड़ ने बताया कि पटना जिले में जनवरी 2018 से मई 2019 तक प्राप्त शिकायतों का 18 करोड़ 36 लाख 51 हजार 566 रुपये का भुगतान किया जा चुका है. डीएम ने सबको भुगतान करने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




