ePaper

BPSC : मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका के बारे में पूछे गये सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घिरा

Updated at : 15 Jul 2019 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC : मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका के बारे में पूछे गये सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घिरा

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका से जुड़े एक सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घेरे में आ गया है. मुख्य परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था कि क्या राज्यपाल महज एक ‘कठपुतली’ भर होता है. बीपीएससी की रविवार को हुई 64वीं मुख्य परीक्षा के सामान्य […]

विज्ञापन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका से जुड़े एक सवाल को लेकर बीपीएससी विवादों में घेरे में आ गया है. मुख्य परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था कि क्या राज्यपाल महज एक ‘कठपुतली’ भर होता है. बीपीएससी की रविवार को हुई 64वीं मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-दो में पूछे गये उक्त सवाल में परीक्षार्थियों से भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में, कि क्या वे केवल एक कठपुतली हैं, आलोचनात्मक परीक्षण करने को कहा गया था.


उक्त प्रश्न के कारण फजीहत झेल रही बीपीएससी ने तुरंत एक विज्ञप्ति जारी कर एक "संवैधानिक पद" को लेकर अनुचित तरीके से प्रश्न पूछे जाने पर खेद व्यक्त करते हुए घोषणा की कि जिस व्यक्ति ने पेपर सेट किया था, उसे कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के साथ भविष्य के लिए ब्लैक-लिस्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन