पटना : कैंसर सहित कई बीमारियों की वजह है तंबाकू सेवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2019 10:04 AM
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि तंबाकू से न सिर्फ कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है, बल्कि इसके सेवन से कई अन्य बीमारियां भी होती है. उन्होंने इसके सेवन से बचने को कहा. मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभाकक्ष में सचिवालय के कर्मियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम विषय पर जागरूकता पैदा […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि तंबाकू से न सिर्फ कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है, बल्कि इसके सेवन से कई अन्य बीमारियां भी होती है. उन्होंने इसके सेवन से बचने को कहा.
मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभाकक्ष में सचिवालय के कर्मियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम विषय पर जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित कार्यशाला में अनुपम कुमार बोल रहे थे. मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा भी तंबाकू के दुष्परिणाम पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में सोसियो इकोनोमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (शीर्ष) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने वीडियो से तंबाकू के हानिकारक प्रभाव को दिखाया.
तंबाकू नियंत्रण कानून, कोटपा-2003 की जानकारी दी. मौके पर संयुक्त सचिव राकेश कुमार, उप सचिव मनोज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










