पटना : राज्य में लगाये जायेंगे चापाकल पुराने कुओं का होगा जीर्णोद्धार

Updated at : 10 Jul 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राज्य में लगाये जायेंगे चापाकल पुराने कुओं का होगा जीर्णोद्धार

पटना : राज्य में 6158 नये चापाकल लगाने को योजना की स्वीकृति मिली है. वहीं, 6613 नये चापाकल लगाये गये हैं. ग्रामीण क्षेत्र के पुराने सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार करवा कर उन्हें चालू कराया जायेगा. इसके तहत 337 कुओं में काम शुरू किया गया है. मार्च, 2020 तक राज्य के हर घर में नल का […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में 6158 नये चापाकल लगाने को योजना की स्वीकृति मिली है. वहीं, 6613 नये चापाकल लगाये गये हैं. ग्रामीण क्षेत्र के पुराने सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार करवा कर उन्हें चालू कराया जायेगा.
इसके तहत 337 कुओं में काम शुरू किया गया है. मार्च, 2020 तक राज्य के हर घर में नल का जल पहुंचाया जायेगा. आम लोगों के लिए पानी की मुफ्त जांच के लिए सभी अनुमंडलों में प्रयोगशाला खोले जायेंगे. यह जानकारी पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बिहार विप में दी. कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने कहा कि विभाग की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करें. इस दौरान आपदा व योजना विकास विभाग का भी वार्षिक बजट सदन पटल पर रखा गया. पानी जांच के लिए इस समय सभी जिलों में 38 प्रयोगशाला हैं. 76 नये खोलने की स्वीकृति दी गयी है.
केंद्र से मांगी है राशि : मंत्री ने कहा कि बिहार को देख कर केंद्र सरकार ने देश के सभी घरों में 2024 तक नल का जल पहुंचाने की योजना बनायी है. इसपर उन्होंने केंद्र को ज्ञापन देकर बिहार के हिस्से में खर्च होने वाली वर्ष 2021, 2022 व 2023 की राशि की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन