पटना : सरगना रवि के फोन में मिले चार अपराधियों के नंबर
Updated at : 05 Jul 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पंचवटी रत्नालय में डकैती मामला : धनबाद में भी पुलिस कर रही है छापेमारी पटना : पंचवटी रत्नालय में डकैती डालने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित रवि गुप्ता के मोबाइल फोन में चार अपराधियों के नंबर मिले हैं. उक्त अपराधी भी घटना को अंजाम देने में शामिल थे और दो अपराधियों का मोबाइल फोन वैशाली […]
विज्ञापन
पंचवटी रत्नालय में डकैती मामला : धनबाद में भी पुलिस कर रही है छापेमारी
पटना : पंचवटी रत्नालय में डकैती डालने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित रवि गुप्ता के मोबाइल फोन में चार अपराधियों के नंबर मिले हैं. उक्त अपराधी भी घटना को अंजाम देने में शामिल थे और दो अपराधियों का मोबाइल फोन वैशाली तक ऑन रहा और फिर ऑफ हो गया. जबकि एक अपराधी का मोबाइल फोन का लोकेशन धनबाद में मिला.
इस बाबत पटना पुलिस की एक टीम धनबाद में भी छापेमारी कर रही है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इसके साथ ही पुलिस ने रवि गुप्ता की प्रेमिका के मोबाइल फोन को खंगाला है. लेकिन उससे किसी विशेष जानकारी हासिल नहीं हुई है. इस घटना को अंजाम देने में वैशाली के भी कुछ अपराधियों की संलिप्तता रही है. क्योंकि गिरफ्तार अपराधी सिपु का पैतृक घर सारण जिले के दहियावां में है और उसने ही सारण व वैशाली के अपराधियों को जुटाया था.
पीएम एंड मॉल के पास फेंक दिया था कर्मचारी का मोबाइल फोन, नहीं मिला : ज्वेलरी दुकान के अंदर लूटपाट के दौरान एक अपराधी ने एक कर्मचारी का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था. लूटपाट के बाद अपराधी वहां से कुर्जी बालू पर स्थित सिपु के आवास पर पहुंचे और माल का बंटवारा करने के बाद कुर्जी होते हुए पीएम एंड मॉल के पास पहुंचे. वहीं पर मोबाइल फोन फेंक दिया. जो अभी नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




