पटना : टीपीएस शिक्षक-कर्मचारी संघ ने किया कदाचार के आरोप पर विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 9:02 AM
विज्ञापन
पटना : टीपीएस काॅलेज शिक्षक संघ एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से मगध विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2018 में कतिपय अनियमित्ता बरतने के आरोप की कड़ी शब्दों में निन्दा की है. काॅलेज मेें हुई दोनों संघों की संयुक्त बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस आरोप को एक साजिश करार देते हुए कहा […]
विज्ञापन
पटना : टीपीएस काॅलेज शिक्षक संघ एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से मगध विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2018 में कतिपय अनियमित्ता बरतने के आरोप की कड़ी शब्दों में निन्दा की है. काॅलेज मेें हुई दोनों संघों की संयुक्त बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस आरोप को एक साजिश करार देते हुए कहा गया है कि टीपीएस काॅलेज निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य भर में जाना जाता है.
मगध विश्वविद्यालय ने अपने को बचाने के लिए टीपीएस काॅलेज पर निराधार आरोप लगाया है कि टीपीएस काॅलेज से प्रश्न पत्र लीक हुआ है जबकि सच्चाई यह है कि मगध विश्वविद्यालय के द्वारा 26 जून से प्रारंभ होने वाली स्नातक प्रथम खंड 2018 की परीक्षा में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर)/मजिस्ट्रेट पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया था एवं 28 जून को परीक्षा स्थगण होने की कोई सूचना मगध विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के केन्द्राधीक्षक को टेलीफोन/मोबाइल अथवा इ-मेल पर नहीं दी गयी थी.
उच्च स्तरीय जांच हो
समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हुई कि अर्थशास्त्र एवं गणित का प्रश्न पत्र लीक हुआ है तो आखिर गणित का प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ, यह जांच का विषय है.
अतः संघ कुलाधिपति से यह यह मांग करता है कि पूरे घटना क्रम की एसआइटी गठन कर उच्चस्तीय जांच करायी जाये और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. संघ के अध्यक्ष डाॅ. जावेद अखतर खाॅ, सचिव राकेश कुमार यादव, काॅलेज के शिक्षक डाॅ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रूपम, डाॅ. श्यामल किशोर, डाॅ. कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो. अंजलि प्रसाद, डाॅ. ज्योतसना, डाॅ. अबू बकर रिजवी आदि मैजूद थे. साथ ही कर्मचारी संघ के वेंकटेश कुमार, कुमार अमिताभ, जकी इमाम अम्बीश कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










