पुणे में बारिश से दीवार गिरी बिहार के 17 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जतायी संवेदना आश्रितों को मिलेंगे दो-दो लाख

Published at :30 Jun 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
पुणे में बारिश से दीवार गिरी बिहार के 17 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जतायी संवेदना आश्रितों को मिलेंगे दो-दो लाख

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से हुए हादसे को दुखद बताया है. उन्होंने इस हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुदान तथा घायलों को 50 हजार रुपये अनुदान […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से हुए हादसे को दुखद बताया है. उन्होंने इस हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुदान तथा घायलों को 50 हजार रुपये अनुदान देने की घोषणा की है. साथ ही बिहार भवन में मौजूद संयुक्त श्रमायुक्त को पुणे जाने और हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है. वहीं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन