पटना : नामांकन पत्रों की जांच में पास हुए रामविलास पासवान

Updated at : 27 Jun 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नामांकन पत्रों की जांच में पास हुए रामविलास पासवान

पटना : लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का प्रमाणपत्र शुक्रवार को मिल जायेगा. बुधवार को उनके नामांकन पत्र की जांच की गयी. इसमें उनका नामांकन सही पाया गया. भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद के लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी. राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के […]

विज्ञापन
पटना : लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का प्रमाणपत्र शुक्रवार को मिल जायेगा. बुधवार को उनके नामांकन पत्र की जांच की गयी. इसमें उनका नामांकन सही पाया गया. भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद के लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी.
राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के लिए एक मात्र नामांकन एनडीए की ओर से पासवान ने दाखिल किया था. शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. राज्यसभा के एकमात्र नामांकन होने के कारण उनको नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमाणपत्र सौंप दिया जायेगा. निर्वाचित होने के बाद उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन