पटना : अतिक्रमण हटाने गयी निगम टीम पर ईंट और लाठी चलायी

Updated at : 22 Jun 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अतिक्रमण हटाने गयी निगम टीम पर ईंट और लाठी चलायी

पटना : राजाबाजार पुल के नीचे से मांस-मछली दुकानों को हटाने गयी नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल की टीम पर स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थर चलाया. लाठी लेकर हमले की कोशिश की और निगम की टीम को दौड़ा लिया. दरअसल, शुक्रवार को निगम की टीम अपने टास्क फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने राजा बाजार चली गयी […]

विज्ञापन
पटना : राजाबाजार पुल के नीचे से मांस-मछली दुकानों को हटाने गयी नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल की टीम पर स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थर चलाया. लाठी लेकर हमले की कोशिश की और निगम की टीम को दौड़ा लिया. दरअसल, शुक्रवार को निगम की टीम अपने टास्क फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने राजा बाजार चली गयी थी. टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस की टीम नहीं थी. इसके बाद टीम को कमजोर देख दुकानदारों ने विरोध शुरू किया.
स्थिति बवाल में बदल गयी. इस दौरान घंटों तक राजाबाजार में हंगामा होता रहा. प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी जा सकी है. तापमान में वृद्धि को देखकर डीएम कुमार रवि ने नगर निगम के सभी अंचलों के लिए आदेश जारी किया था कि 19 जून से 21 जून के बीच अतिक्रमण नहीं हटाया जायेगा.
लेकिन, इस बीच प्लास्टिक कैरी बैग और खुले में मीट मछली के दुकानों पर कार्रवाई निगम खुद के स्तर पर करने के लिए स्वतंत्र रहेगा. डीएम के इस आदेश के आते ही जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभियान से अलग हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन