पटना सदर एसडीओ के आवास में तैनात हंसाडीह के गार्ड ने की खुदकुशी, शोक
Updated at : 22 Jun 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान थाने के छज्जुबाग में स्थित पटना सदर एसडीओ कुमारी अनुपमा सिंह के सरकारी आवास में तैनात गार्ड व बिहार पुलिस के जवान केशव प्रताप (25) ने खुदकुशी कर ली. उसने शुक्रवार को दिन में 11 बजे अपनी एसएलआर राइफल की नली ठुड्डी में सटायी और ट्रिगर को दबा दिया. गोली उसकी […]
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान थाने के छज्जुबाग में स्थित पटना सदर एसडीओ कुमारी अनुपमा सिंह के सरकारी आवास में तैनात गार्ड व बिहार पुलिस के जवान केशव प्रताप (25) ने खुदकुशी कर ली. उसने शुक्रवार को दिन में 11 बजे अपनी एसएलआर राइफल की नली ठुड्डी में सटायी और ट्रिगर को दबा दिया. गोली उसकी ठुड्डी से होते हुए सिर को आर-पार करते हुए बाहर निकल गयी और दीवार को छेद कर दिया. घटनास्थल पर ही सिपाही की मौत हो गयी.
गोली चलने की आवाज सुन कर आवाज में ही लाइट का काम कर रहे बिजली कर्मी राजकुमार सिंह दौड़ते हुए पहुंचे और खून से लथपथ शव को देख कर बदहवास हो गये. उन्होंने हो-हल्ला मचाया तो अंदर के कमरे में सो रहे हवलदार फूलचंद उरांव व अन्य लोग पहुंच गये. इसके बाद एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी मध्य प्रांतोष कुमार दास के साथ ही गांधी मैदान व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.
उसकी कुछ देर बाद एसडीएम अनुपमा सिंह भी पहुंची. जिस समय यह घटना हुई उस समय अनुपमा सिंह बांध का निरीक्षण करने के लिए बॉडीगार्ड महादेव व गार्ड संदीप कुमार मंडल के साथ गयी हुई थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के मुताबिक केशव ही घर का एक तरह से गार्जियन था और उसने ही अपने वेतन से मकान बनवाया था और बहन की शादी की थी.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. केशव प्रताप दो भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पटना जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप यादव भी पहुंचे और अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच की. घटनास्थल पर पहुंची एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच करायी जा रही है. फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. गांधी मैदान थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




