पटना : दुकान तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 9:39 AM

विज्ञापन

पटना : न्यू मार्केट बकरी बाजार के दुकानदारों ने दुकान तोड़े जाने के विरोध में धरना दिया. धरना पर बैठे सैकड़ों दुकानदार जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने व दुकानों के आवंटन कराने की मांग कर रहे थे. धरना का नेतृत्व कर रहे दिनेश सिंह ने नगर आयुक्त से मांग की कि बिचौलियों से बचाने के लिए […]

विज्ञापन
पटना : न्यू मार्केट बकरी बाजार के दुकानदारों ने दुकान तोड़े जाने के विरोध में धरना दिया. धरना पर बैठे सैकड़ों दुकानदार जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने व दुकानों के आवंटन कराने की मांग कर रहे थे. धरना का नेतृत्व कर रहे दिनेश सिंह ने नगर आयुक्त से मांग की कि बिचौलियों से बचाने के लिए अविलंब दुकानदारों की लिस्ट सार्वजनिक करें. धरना में माले विधायक महबूब आलम भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार गरीब दुकानदारों को हटाकर मॉल बना रही है.
सब्जीमंडी दुकानदार संघ के सचिव त्रिभुवन प्रसाद ने कहा कि दुकानदार आशंकित है कि वेंडिंग जोन में दुकान देने के नाम पर हमें तोड़ दिया गया. कोर्ट का आदेश था कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के दुकान नहीं तोड़े जायेंगे. मौके पर अलख रंजन, बादशाह मियां, दिनेश सिंह, मो एकराम, मो सलाम, परमेश्वर कुमार समेत सैकड़ों दुकानदार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन