पटना : जिला स्तर पर खेल अधिकारी अब बनायेंगे मासिक रिपोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर ट्रेनिंग दी जायेगी. जिलों में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के काम को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को टास्क दिया गया है. इधर, विभागीय मंत्री प्रमोद कुमार ने खेल अधिकारियों से जिला स्तर पर होने वाले खेल का मासिक ब्योरा मांगा है. काम में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर ट्रेनिंग दी जायेगी. जिलों में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के काम को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को टास्क दिया गया है. इधर, विभागीय मंत्री प्रमोद कुमार ने खेल अधिकारियों से जिला स्तर पर होने वाले खेल का मासिक ब्योरा मांगा है.
काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेल कब और कैसे होते है, इस संदर्भ में जिला के सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जायेगा. अगर कहीं साधन की कमी है या कोई और परेशानी है, तो उसका उपाय कर युवाओं को विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग दी जायेगी.
रिपोर्ट की होगी समीक्षा कोताही पर होगी कार्रवाई
खेल कैलेंडर के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की मासिक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. इसकी समीक्षा की जायेगी और जहां पर काम में कोताही कर खेल अधिकारी बैठे हैं, उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.
प्रमोद कुमार, मंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










