पटना : 11 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 9:24 AM
विज्ञापन
पटना : राज्य में शिक्षाकर्मियों के वेतन में विलंब पर 11 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों से शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में जवाब मांगा है. विभाग के अपर सचिव सह प्रभारी पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने इस संबंध में 11 जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षा […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में शिक्षाकर्मियों के वेतन में विलंब पर 11 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों से शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में जवाब मांगा है. विभाग के अपर सचिव सह प्रभारी पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने इस संबंध में 11 जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को पत्र लिखा है.
इसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने 14 जून को समीक्षा की थी. इसमें उन्होंने पाया था कि दरभंगा, मुंगेर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, गोपालगंज, सारण, सिवान, बेगूसराय, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और रोहतास जिले में शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान में बहुत देर हो रही है. इन जिलों में मार्च महीने का वेतन केवल 50 फीसदी कर्मियों को ही मिला. वहीं अप्रैल महीने में केवल 16 फीसदी लोगों को वेतन मिल सका. मई महीने में अब कर्मियों को वेतन नहीं मिला है.
इस संबंध में विभाग के अपर सचिव सह प्रभारी पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने सभी 11 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के कामकाज को कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता का आरोपी बताया है. साथ ही इन सभी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है कि इस कर्तव्यहीनता के लिए क्यों नहीं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










