बैकुंठपुर थाना पुलिस को मिली सफलता, मवेशी तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

जब्त वाहन की तस्वीर

Gopalganj News : बैकुंठपुर पुलिस की सख्ती, अवैध मवेशी परिवहन मामले में केस दर्ज

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 मवेशियों को बरामद किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जून को बैकुंठपुर थाना पुलिस गश्ती पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि पकड़ी मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. जांच के दौरान वाहन चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना पता सारण जिला के पानापुर थाना के बेलउर गांव के निवासी सदाम हुसैन बताया गया है.

मोबाइल और पिकअप वाहन जब्त

वहीं जब पुलिस ने मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की, तो चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन से कुल 10 मवेशियों को बरामद करते हुए वाहन और चालक के पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया. इस मामले में बैकुंठपुर थाना कांड संख्या दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा वाहन मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Also Read : छपरा से पटना जाना हुआ महंगा, बढ़े किराये से परेशान दैनिक यात्री

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन