पटना : महागठबंधन से बाहर आये कांग्रेस
Updated at : 13 Jun 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में युवा कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को महागठबंधन से बाहर निकलने का सुझाव दिया. उनका मानना था कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों द्वारा वैसा कोई प्रयास नहीं किया गया […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में युवा कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को महागठबंधन से बाहर निकलने का सुझाव दिया. उनका मानना था कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों द्वारा वैसा कोई प्रयास नहीं किया गया जिससे प्रत्याशियों को सफलता मिलती.
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से एक ‘संकल्प पत्र’ पारित किया गया जिसके माध्यम से राहुल गांधी को विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस की बागडोर संभालने की अपील की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी अमित यादव और राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राजेश कुमार सन्नी उपस्थित थे.
बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अमरीश रंजन पांडेय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, उपाध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू, कुमार रोहित सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




