पटना : हार को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक आज
Updated at : 09 Jun 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी की समीक्षा करेंगे. बैठक में पार्टी को मिली करारी हार पर चर्चा होगी. पार्टी में क्या कमी रह गयी है, जिसके कारण पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी की समीक्षा करेंगे. बैठक में पार्टी को मिली करारी हार पर चर्चा होगी. पार्टी में क्या कमी रह गयी है, जिसके कारण पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा.
प्रदेश अध्यक्ष इस बात की भी तलाश करेंगे कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों की कैसी भूमिका रही. अन्य दलों के सहयोग को लेकर भी चर्चा की जायेगी. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण उपस्थिति जिलाध्यक्षों को लेकर मानी जा रही है. चुनाव में जिलाध्यक्षों की मर्जी के िबना प्रत्याशियों का चयन किया जाना चर्चा का खास विषय होगा.
राज्य के नौ लोकसभा क्षेत्रों में कुछ वैसी सीटें भी हैं, जहां पर बाहरी उम्मीदवार को चुनाव के ऐन वक्त टिकट दिया गया. ऐसे एक भी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित नहीं हो सकी. पार्टी इसकी भी समीक्षा करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




