पटना : जनता से मुंह चुराने वाले लोग प्रधानमंत्री से लें सीख: सुशील मोदी

Updated at : 09 Jun 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जनता से मुंह चुराने वाले लोग प्रधानमंत्री से लें सीख: सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन की करारी हार के बाद जो लोग जनता से मुंह चुरा रहे हैं, या जनता के फैसले को साजिश बता रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे केरल गये, जहां […]

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन की करारी हार के बाद जो लोग जनता से मुंह चुरा रहे हैं, या जनता के फैसले को साजिश बता रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे केरल गये, जहां संसदीय चुनाव में अजेय बहुमत पाने वाली भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पायी. उन्होंने विरोध में मत देने वालों को भी अपना बताया.

वहीं, बिहार में चुनाव हारने वाले लोग इवीएम के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दे रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार दो संसदीय चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस वंशवादी ब्रांड गांधी से अलग कुछ सोचने को तैयार नहीं है. वीरप्पा मोइली जैसे नेता राहुल गांधी में अब भी लीडरशिप क्वालिटी खोज लेते हैं और मानते हैं कि अगर उन्हें एक हाथ से पद छोड़ना पड़े, तो वे अपने दूसरे हाथ को सौंप दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन