पटना :54 हजार मीटरिक टन से अधिक चावल का हुआ उत्पादन
Updated at : 07 Jun 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

अनिकेत त्रिवेदी पटना : जिले में खरीदे गये धान से चावल बनाकर सरकारी गोदामों में जमा करने का काम किया जा रहा है. जिला सहकारिता कार्यालय की ओर से एसएफसी के गोदामों में पैक्स व चयनित समितियों के माध्यम से धान कुटाई कर चावल जमा किये जा रहे हैं. ताजा आंकड़ा है कि अब तक […]
विज्ञापन
अनिकेत त्रिवेदी
पटना : जिले में खरीदे गये धान से चावल बनाकर सरकारी गोदामों में जमा करने का काम किया जा रहा है. जिला सहकारिता कार्यालय की ओर से एसएफसी के गोदामों में पैक्स व चयनित समितियों के माध्यम से धान कुटाई कर चावल जमा किये जा रहे हैं. ताजा आंकड़ा है कि अब तक कुल 54 हजार 495 मीटरिक टन चावल को जमा किया जा चुका है.
गौरतलब है कि इस बार जिले में कुल 19314 किसानों से धान की खरीद की गयी थी. इनमें 18 किसानों छोड़ कर कुल 198 करोड़ सात लाख 18 हजार 444 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.
बिक्रम, बिहटा और पालीगंज में चावल जमा की स्थिति बेहतर नहीं
अब तक किस प्रखंड में कितना चावल
अथमलगोला 540
बख्तियारपुर 864.2
बाढ़ 1022.01
बेलछी 890.04
दानापुर 1053
दनियावां 783
धनरूआ 1458
दुल्हिनबाजार 3645
फतुहा 1903.54
घोसवरी 756
खुसरूपुर 668.94
मनेर 1721.18
मसौढ़ी 3699
मोकामा 81
नौबतपुर 4618.43
पंडारक 1179.45
पटना सदर 324
फुलवारी 2727.61
पुनपुन 2078.1
संपतचक 1431
(मीटरिक टन में)
रिकॉर्ड खरीद से सुस्त पड़ी चावल जमा होने की रफ्तार
आठ प्रखंडों में सूखा के बावजूद जिले में लक्ष्य से अधिक धान की खरीद की गयी है. इसमें मात्र 9425.8 मीटरिक टन के मुकाबले 112327.53 मीटरिक टन की खरीद की गयी है. जिले के कई प्रखंडों में भी लक्ष्य से अधिक धान की खरीद की गयी है. इनमें बिहटा, बिक्रम और पालीगंज जैसे प्रखंड हैं,पर अब इन प्रखंडों से चावल जमा होने की रफ्तार सुस्त पड़ गयी है.
आंकड़ा है कि बिहटा में 8493.1 के मुकाबले 13858.58 मीटरिक टन धान की खरीद की गयी है, लेकिन अब तक मात्र 6468.3 मीटरिक टन चावल जमा हो पाया है. इसी प्रकार बिक्रम में 7630.1 मीटरिक टन के मुकाबले 14265.57 मीटरिक टन धान की खरीद की गयी थी. इसमें अब तक मात्र 5495.2 मीटरिक टन चावल जमा हुआ है. वहीं, पालीगंज में 12287.6 मीटरिक टन के मुकाबले 21275.78 मीटरिक टन धान की खरीद की गयी है. इसमें 11090.75 मीटरिक टन चावल जमा हुआ है.
गेहूं खरीद की स्थिति बेहतर नहीं
जिले में गेहूं की खरीद बेहतर नहीं है. अब तक मात्र 140 मीटरिक टन ही गेहूं खरीदा जा सका है. जिले के बिहटा प्रखंड को छोड़ कर अन्य किसी प्रखंड में खरीद नहीं की जा सकी है. इस बार जिले में लगभग दस हजार मीटरिक टन गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है.
इसके लिए 138 समितियों को अधिकृत किया है. इनमें 12 व्यापार मंडल और 126 पैक्स हैं. इस बार विभाग की ओर से 1840 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद का रेट रखा गया है. जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी थी. विभाग की गाइड लाइन है कि 30 जून तक खरीद पूरा कर लिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




