पटना : इंटर नामांकन को अन्य कटऑफ भी जारी
Updated at : 06 Jun 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

फतुहा प्लस-टू हाइस्कूल का कटआॅफ मार्क्स काॅलेज आॅफ कॉमर्स से अधिक पटना : ओएफएसएस ने इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए उन विद्यार्थियों के भी कटआॅफ परसेंटेज मार्क्स अपनी वेबसाइट पर अपलोड किये हैं, जिन्होंने परीक्षा किसी अन्य विद्यालय (जहां इंटर की पढ़ाई नहीं होती है) से पास की है. यह कटऑफ मार्क्स प्रथम सूची के […]
विज्ञापन
फतुहा प्लस-टू हाइस्कूल का कटआॅफ मार्क्स काॅलेज आॅफ कॉमर्स से अधिक
पटना : ओएफएसएस ने इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए उन विद्यार्थियों के भी कटआॅफ परसेंटेज मार्क्स अपनी वेबसाइट पर अपलोड किये हैं, जिन्होंने परीक्षा किसी अन्य विद्यालय (जहां इंटर की पढ़ाई नहीं होती है) से पास की है.
यह कटऑफ मार्क्स प्रथम सूची के तहत ही वेबसाइट पर अपलोड किये गये हैं. इसका कटआॅफ मार्क्स उन इंटरमीडिएट स्कूलाें की तुलना में अधिक है, जहां के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा भी उसी स्कूल से पास की थी. कुल मिलाकर गैर इंटर कालेज का कट आफ साइंस वर्ग में 95 फीसदी तक गया है. जबकि इंटर मीडिएट स्कूलों से जहां कक्षा दसवीं की पढ़ाई होती है, वहां का साइंस स्ट्रीम में कटआॅफ मार्क्स 80 फीसदी तक गया था. इस सूची में साइंस वर्ग में प्लस-टू हाइस्कूल, फतुहा में 95 फीसदी कटआॅफ गया है.
जबकि, कॉलेज आॅफ कॉमर्स में इसी संकाय का कटऑफ 87 से कुछ ऊपर रहा है. बिहार बोर्ड पहले ही औपचारिक तौर पर इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी कर चुका है.
एक हफ्ते में एंट्रेंस का रिजल्ट व काउंसेलिंग शेड्यूल जारी करेगी पीयू
पटना : पटना विवि एक हफ्ते के अंदर बीए, बीएससी व बीकॉम के एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी करेगा. इसके साथ ही छात्रों की काउंसेलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जायेगा. इस बार कॉलेजों को नामांकन की प्रक्रिया में कुछ भी नहीं करना है. यहां तक कि नामांकन भी विवि ही ले लेगा. सेंट्रलाइज्ड काउंसेलिंग के लिए छात्रों को तय शेड्यूल पर बुलाया जायेगा और मेरिट वालों को फर्स्ट च्वाइस दिया जायेगा. जो तय समय पर नामांकन नहीं लेंगे, वे बाहर हो जायेंगे.
इसके अतिरिक्त कॉलेज बदलने पर किसी तरह का कोई चक्कर नहीं रहेगा. स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रो एनके झा ने बताया कि छात्र को जो भी कॉलेज चाहिए वह विवि में ही तय हो जायेगा. उसे अलग-अलग कॉलेजों में जाकर नामांकन लेने और फिर कॉलेज बदलने पर सीएलसी निकालने आदि का चक्कर नहीं रहेगा. विवि की ओर से फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड लिस्ट में जो भी छात्र आ जायेंगे, उनका नामांकन विश्वविद्यालय लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




