पटना : पिस्टल सटाकर एक लाख रुपये की लूट

Updated at : 05 Jun 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पिस्टल सटाकर एक लाख रुपये की लूट

पटना : राजधानी में अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया है. मंगलवार की दोपहर फिर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. दीघा थाना क्षेत्र के पोलसन रोड में मौजूद मदर डेयरी के पास बंधन बैंक के एजेंट से लूट की घटना को अंजाम दिया गया […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी में अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा कर दिया है. मंगलवार की दोपहर फिर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. दीघा थाना क्षेत्र के पोलसन रोड में मौजूद मदर डेयरी के पास बंधन बैंक के एजेंट से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. एजेंट आनंद तिवारी कलेक्शन करके राजीव नगर के बंधन बैंक शाखा में जमा करने जा रहा था.

इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछे से आये और उसे पिस्टल सटा दिया. इसके बाद उसके हाथ से बैग लूट लिया. बैग में एक लाख रुपये था. घटना के बाद आनंद ने दीघा पुलिस को जानकारी दी. बैंक के पदाधिकारियों को भी जानकारी दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने आनंद से पूछताछ की, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन