ममता रच रहीं हिंदीभाषियों को बंगाल से भगाने की साजिश: सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिन्दीभाषियों को पश्चिम बंगाल से भगाने का आरोप लगाया है. वहीं, राहुल गांधी पर यह कहकर निशाना साधा है कि कांग्रेस नेता को अब केवल बाड्रा की जमीन व अपनी पार्टी बचाने को हर दिन लड़ना है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद […]
पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिन्दीभाषियों को पश्चिम बंगाल से भगाने का आरोप लगाया है. वहीं, राहुल गांधी पर यह कहकर निशाना साधा है कि कांग्रेस नेता को अब केवल बाड्रा की जमीन व अपनी पार्टी बचाने को हर दिन लड़ना है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद पर हमला बोला है. मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने जय श्रीराम का नारा लगाने वाले हिंदीभाषियों को धमकाया है. पुलिस से गिरफ्तार कराया है. इससे लगता है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने वाली तृणमूल सरकार अपने ही देश के लाखों हिंदीभाषी लोगों को राज्य से भगाने की साजिश रच रही हैं. ममता बनर्जी से सवाल किया है कि क्या पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम का नारा लगाने की धार्मिक आजादी खत्म कर दी गयी है? क्या धर्म और भाषा के आधार पर किसी समुदाय को किसी राज्य में रहने से रोका जा सकता है?.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




