बिहार के सभी पंचायतों में शुरू होगी नौवीं की पढ़ाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 3:14 AM
पटना : एक अप्रैल, 2020 से प्रदेश के सभी पंचायतों में नौवीं की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर पंचायत में उच्चतर माध्यमिक स्कूल शुरू करने के राज्य सरकार के नीतिगत […]
पटना : एक अप्रैल, 2020 से प्रदेश के सभी पंचायतों में नौवीं की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर पंचायत में उच्चतर माध्यमिक स्कूल शुरू करने के राज्य सरकार के नीतिगत फैसले को जमीन पर उतारने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
मध्य विद्यालय को उच्चतर मध्य विद्यालय में बदलने के लिए 75 डेसीमल से अधिक जमीन की जरूरत होती है, लेकिन राज्य के 2300 पंचायतों में यह कम है. ऐसे जगहों पर अस्थायी संरचना (प्री फैब स्ट्रक्चर) के रूप में 2-3 कमरे बना कर उसमें नौवीं कक्षा शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










