लू से बचाव के लिए मजदूरों के काम के समय में हो बदलाव

पटना : बिहार में बढ़ी गर्मी और लू को देखते हुए शुक्रवार को आपदा विभाग ने सभी विभाग को पत्र के माध्यम से कुछ बदलाव करने की अपील की है. श्रम विभाग को लू से बचाव के लिए मजदूरों के कार्य अवधि को लचीला करने को कहा गया है. मजदूरों को दिन के काम करने […]
पटना : बिहार में बढ़ी गर्मी और लू को देखते हुए शुक्रवार को आपदा विभाग ने सभी विभाग को पत्र के माध्यम से कुछ बदलाव करने की अपील की है. श्रम विभाग को लू से बचाव के लिए मजदूरों के कार्य अवधि को लचीला करने को कहा गया है. मजदूरों को दिन के काम करने की अवधि को सुबह छह बजे से 11 बजे और दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित करने की सलाह दी गयी है.
आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि लू से लोगों व जानवरों को बचाने के लिए अपेक्षित कदम उठा जाये, ताकि जन-जीवन लू से प्रभावित नहीं हो और कोई बीमारी नहीं पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




