ePaper

ईद के नमाज को लेकर पांच मई से गांधी मैदान आम नागरिकों के लिए बंद, जिलाधिकारी ने साफ-सफाई के दिये निर्देश

Updated at : 29 May 2019 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
ईद के नमाज को लेकर पांच मई से गांधी मैदान आम नागरिकों के लिए बंद, जिलाधिकारी ने साफ-सफाई के दिये निर्देश

पटना : पटना में ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. मुख्य रूप से पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा करने को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ईद के दिन नमाज अदा करने को लेकर साफ-सफाई के लिए पांच मई […]

विज्ञापन

पटना : पटना में ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. मुख्य रूप से पटना के गांधी मैदान में नमाज अदा करने को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि ईद के दिन नमाज अदा करने को लेकर साफ-सफाई के लिए पांच मई को मॉर्निंग वॉक के बाद गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा.

मालूम हो कि गांधी मैदान में करीब 40 हजार से ज्यादा नमाजी नमाज अदा करेंगे. गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा करने के अवसर पर कई गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति भी रहती है. वहीं, ईदैन कमेटी की ओर से मंच आदि की व्यवस्था की जाती रही है. नमाजियों की सुविधा के लिए जलापूर्ति आदि की समुचित व्यवस्था भी होगी. साथ ही चिकित्सकों की भी तैनाती किये जाने की उम्मीद है, ताकि किसी की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन