पटना के मनेर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलभरी
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
Patna Religious News : पटना जिले के मनेर प्रखंड के माधोपुर गांव में सात दिवसीय गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने हल्दी छपरा संगम तट से गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पहुंच वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की.
मनेर से शोएब खान की रिपोर्ट
Patna Religious News : मनेर के माधोपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.
गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और धार्मिक जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जय श्रीकृष्ण, जय श्रीराम और जय लक्ष्मी माता के उद्घोष करते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हल्दी छपरा संगम तट पहुंचे. वहां श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरकर पुनः नगर भ्रमण किया और माधोपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना
यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद पुरोहितों एवं विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

सात दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान
पूर्व मुखिया जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव में आयोजित सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई है. उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा तथा लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता मजबूत होगी.
शोभायात्रा में भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, सरपंच कांति देवी, रेखा देवी, अनिल राय, पिंटू कुमार, गजेंद्र शर्मा, विनय राय, निधि कुमारी, इंदु देवी, सरिता देवी, प्रमोद राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









