जनता ने परिवारवाद को खारिज नहीं किया है : शिवानंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 5:44 AM

विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जनता ने परिवार की राजनीति को खारिज नहीं किया है. अगर ऐसा होता तो रामविलास पासवान का परिवार थोक भाव में चुनाव कैसे जीत जाता. ओिड़शा में नवीन पटनायक ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री बन कर रिकॉर्ड बनाया है. तमिलनाडु में स्वर्गीय करुणानिधि के […]

विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जनता ने परिवार की राजनीति को खारिज नहीं किया है. अगर ऐसा होता तो रामविलास पासवान का परिवार थोक भाव में चुनाव कैसे जीत जाता. ओिड़शा में नवीन पटनायक ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री बन कर रिकॉर्ड बनाया है.

तमिलनाडु में स्वर्गीय करुणानिधि के पुत्र स्टालिन लोकसभा की आधी से अधिक सीट जीत गये. आंध्र प्रदेश में तो राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगन रेड्डी की आंधी ने चंद्रबाबू नायडू को हवा में उड़ा दिया. इस चुनाव ने परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर दिया है, यह कहना तथ्य के बिलकुल विपरीत है.
ऐसा शोर सत्ताधारी दल के लोग मचा रहे हैं. नरेंद्र मोदी यही शोर राहुल गांधी के खिलाफ मचा रहे हैं और ऐसा ही शोर बिहार में तेजस्वी के विरुद्ध मचाया जा रहा है. भविष्य में चुनौती इन्हीं से मिल सकती है इसलिए उस संभावित चुनौती को समाप्त करने के लिए सोची समझी रणनीति की तरह यह शोर मचाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन