हुंडई के इवेल्यूटर के फ्लैट से चोरों ने की पांच लाख के गहने व 35 हजार नकद की चोरी
Updated at : 28 May 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कदमकुआं थाने के जहाजी कोठी के श्रीहरि आर्केड अपार्टमेंट में हुंडई के इवेल्यूटर हेमंत चतुर्वेदी के फ्लैट संख्या 402 से चोरों ने पांच लाख के गहने व 35 हजार नकद चुरा लिया. इस घटना को चोरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया. हेमंत ऑफिस में थे और उनकी पत्नी मायके गयी हुई हैं. प्रतिदिन की […]
विज्ञापन
पटना : कदमकुआं थाने के जहाजी कोठी के श्रीहरि आर्केड अपार्टमेंट में हुंडई के इवेल्यूटर हेमंत चतुर्वेदी के फ्लैट संख्या 402 से चोरों ने पांच लाख के गहने व 35 हजार नकद चुरा लिया. इस घटना को चोरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया. हेमंत ऑफिस में थे और उनकी पत्नी मायके गयी हुई हैं. प्रतिदिन की तरह सोमवार को वे दस बजे दिन में
ऑफिस के लिए निकले और पांच बजे शाम में चोरी होने की सूचना मिली.
घटना की जानकारी मिलने पर हेमंत अपने फ्लैट में पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि फ्लैट के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा है. इसके साथ ही अलमारी खोल कर उसमें रखे गहने व 35 हजार नकद भी गायब कर दिया है. इसके बाद हेमंत ने घटना की जानकारी कदमकुआं थाने पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हेमंत ने बताया कि पांच लाख का गहना व 35 हजार की चोरी हुई है. अपार्टमेंट में रात में गार्ड की व्यवस्था है, लेकिन दिन में नहीं रहता है.
कीमती सामान ही ले गये चोर : चोरों ने फ्लैट में रखे मामूली सामानों को हाथ तक नहीं लगाया. फ्लैट के तमाम कमरों को खंगाल दिया और केवल गहने व रुपये ही अपने साथ ले गये. कदमकुआं पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




