ePaper

नेता प्रतिपक्ष का पद पाने में कांग्रेस फिर नाकाम : रामविलास पासवान, आरजेडी नेता पर बिफरे, कहा...

Updated at : 25 May 2019 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष का पद पाने में कांग्रेस फिर नाकाम : रामविलास पासवान, आरजेडी नेता पर बिफरे, कहा...

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद पाने में फिर से नाकाम रही, लेकिन नजर प्रधानमंत्री पद पर गड़ाये हुए थी. पासवान ने कहा कि उन्होंने मंत्रिपरिषद की अपनी सहयोगी स्मृति ईरानी के अमेठी से जीतने की […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद पाने में फिर से नाकाम रही, लेकिन नजर प्रधानमंत्री पद पर गड़ाये हुए थी. पासवान ने कहा कि उन्होंने मंत्रिपरिषद की अपनी सहयोगी स्मृति ईरानी के अमेठी से जीतने की संभावना व्यक्त की थी.

पासवान ने कहा, ‘मैं पिछले तीन साल से यह कह रहा हूं कि 2019 में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं होगा. इसलिए (विपक्षियों को) नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रयास करना चाहिए. लेकिन, कांग्रेस को इतनी भी सीट नहीं मिली कि वह फिर से नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल कर सके. कांग्रेस को इस बार 52 सीटें मिली है.’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी के लिए उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की भी आलोचना की. पासवान ने कहा कि तेजस्वी प्रचार के दौरान नीतीश को ‘पलटू चाचा’ बोलते रहे. तेजस्वी को उनकी (कुमार की) उम्र और मान-सम्मान का ध्यान रखना चाहिए था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन