चुनाव में चुनौती से कम नहीं थी लालू जी की गैर मौजूदगी - तेजप्रताप
Updated at : 23 May 2019 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : तेजप्रताप यादव ने कहा है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पिता लालू प्रसाद की गैर मौजूदगी चुनौती से कम नहीं थी. इसके बाद भी पार्टी ने यह चुनाव बेहतर ढंग से लड़ा है. उन्होंने कहा कि रिजल्ट हमारे पक्ष में आयेगा और 23 मई को राज्य में बहुत सारी लालटेन जल उठेंगी. […]
विज्ञापन
पटना : तेजप्रताप यादव ने कहा है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पिता लालू प्रसाद की गैर मौजूदगी चुनौती से कम नहीं थी. इसके बाद भी पार्टी ने यह चुनाव बेहतर ढंग से लड़ा है. उन्होंने कहा कि रिजल्ट हमारे पक्ष में आयेगा और 23 मई को राज्य में बहुत सारी लालटेन जल उठेंगी. चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र सीट हम जीतने जा रहे हैं.
मेरे और भाई के बीच कोई विवाद नहीं है. मेरा आशीर्वाद सदैव उसके लिए है. मैं वही करूंगा जो मेरे पिता ने करने को कहा है. उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक और आध्यात्मिक हूं. इधर, तेजप्रताप यादव ने चुनाव परिणाम की चिंता से दूर मथुरा पहुंच गये हैं. वे वहां कृष्णभक्ति में लीन हो गये हैं. 26 मई को उनके पटना लौटने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




