तेजस्वी का ट्वीट, घोषणा पत्र को लेकर CM नीतीश पर तंज

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के पहले गुरुवार को ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटमेंनीतीश कुमार पर तंज कसते हुए […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के पहले गुरुवार को ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटमेंनीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि आदरणीय नीतीश चाचा जी आखिरी चरण के आखिरी दिन तो कम से कम अपना घोषणा पत्र जारी कर दीजिए. उन्होंने कहा कि भाजपाई सब से इतना भी मत डरिये. अन्यथा लोग कहेंगे कि एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया.
आदरणीय नीतीश चाचा जी,
आख़िरी चरण के आख़िरी दिन तो कम से कम अपना घोषणा पत्र जारी कर दिजीए। भाजपाई सब से इतना भी मत डरिए।अन्यथा लोग कहेंगे, एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया।
सिद्धांत,नीति,नियत,नियम,नैतिकता,स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? चाचा जी,क्या हाल बना लिया आपने?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 16, 2019
तेजस्वी यादव ने आगे कहा है कि सिद्धांत, नीति ,नियत, नियम, नैतिकता और स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि चाचा जी, क्या हाल बना लिया आपने? मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने ट्विटरकेमाध्यम भाजपा-जदयू गठबंधन पर हमला बोला था. राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में दावा कियाथा कि बिहार एनडीए में बिखराव तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




