आज वकीलों से संवाद करेंगे रविशंकर प्रसाद
Updated at : 16 May 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय कानून व आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद गुरुवार को पटना में अधिवक्ताओं से संवाद करेंगे. इस बात की जानकारी भाजपा लीगल सेल के केंद्रीय समन्वयक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेश सिंह ने दी है.अधिवक्ता राजेश ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय कानून व आइटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद गुरुवार को पटना में अधिवक्ताओं से संवाद करेंगे. इस बात की जानकारी भाजपा लीगल सेल के केंद्रीय समन्वयक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेश सिंह ने दी है.अधिवक्ता राजेश ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.
उन्हें बिहार समेत पूरे देश के अधिवक्ताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है. देश के कोने कोने से अधिवक्ता पटना आकर रवि शंकर जी के पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से कर रहें है.
इसी कड़ी में पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड में स्थित अदिति हॉल में 16 मई गुरुवार को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक अधिवक्ताओं का संवाद कार्यक्रम चलेगा. इस कार्यक्रम में बिहार समेत देश के कोने कोने से आये हजारों अधिवक्ता शामिल हो रहे है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई वरीय लोग शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




