पटना :प्रधान व मुख्य डाकघरों में समर कैंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 9:43 AM

विज्ञापन

25-26 मई और एक-दो जून को समर कैंप पटना : गर्मी की छुट्टियों का उपयोग बच्चे शिक्षाप्रद मनोरंजन के साथ करें, इसको लेकर डाक विभाग प्रदेश के सभी प्रधान व मुख्य डाकघरों में फिलैटली समर कैंप का आयोजन करेगा. यह कैंप दो चरणों में होगा. पहला चरण 25 से 26 मई तथा दूसरा चरण एक […]

विज्ञापन
25-26 मई और एक-दो जून को समर कैंप
पटना : गर्मी की छुट्टियों का उपयोग बच्चे शिक्षाप्रद मनोरंजन के साथ करें, इसको लेकर डाक विभाग प्रदेश के सभी प्रधान व मुख्य डाकघरों में फिलैटली समर कैंप का आयोजन करेगा. यह कैंप दो चरणों में होगा. पहला चरण 25 से 26 मई तथा दूसरा चरण एक से दो जून तक चलेगा. इस तरह का आयोजन पहली बार बिहार में हो रहा है. पोस्टमास्टर जनरल (पूर्वी क्षेत्र) अनिल कुमार ने बताया कि समर कैंप में अमूल्य डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शित किया जायेगा.
माई स्टांप का विशेष काउंटर भी लगाया जायेगा
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि समर कैंप के दौरान पत्र लेखन, स्टांप डिजाइन, फिलैटली क्विज आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. टिकटों की रंगीन दुनिया से उन्हें परिचित कराया जायेगा.
साथ ही बच्चों को डाकघर का भ्रमण करा डाकघर की आधुनिक सेवाओं से परिचित कराया जायेगा. मौके पर माई स्टांप का विशेष काउंटर भी लगाया जायेगा, जिसमें बच्चे, उनके माता-पिता, शिक्षक आदि अपना खुद का फोटो लगा हुआ ’माई स्टांप’ भी बनवा सकेंगे. उन्होंने बताया कि विश्व का पहला कॉपर टिकट 1773 में ब्रिटिश सरकार की ओर से बिहार के तत्कालीन अजीमाबाद वर्तमान पटना में जारी हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन