पटना में कल राहुल गांधी का रोड शो, विक्रम में रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मई को पटना में पटना साहिब से पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में रोड शो करेंगे. यह रोड शो मोइनुलहक स्टेडियम से साहित्य सम्मेलन भवन तक होगा. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम छह बजे रोड शो शुरू होगा, जो मोइनुलहक स्टेडियम से राजेंद्र नगर, […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मई को पटना में पटना साहिब से पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में रोड शो करेंगे. यह रोड शो मोइनुलहक स्टेडियम से साहित्य सम्मेलन भवन तक होगा.
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम छह बजे रोड शो शुरू होगा, जो मोइनुलहक स्टेडियम से राजेंद्र नगर, नाला रोड होते हुए साहित्य सम्मेलन भवन के पास शाम पौने सात बजे समाप्त होगा. इससे पहले राहुल गांधी पाटलिपुत्र सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के समर्थन में विक्रम में रैली करेंगे. इसके बाद वह रोड शो के लिए पटना पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










