ePaper

अमित शाह आज पटना में करेंगे रोड शो, मोहनिया और आरा में करेंगे जनसभा

Updated at : 11 May 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह आज पटना में करेंगे रोड शो, मोहनिया और आरा में करेंगे जनसभा

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पटना में रोड शो करेंगे. शाम करीब छह बजे यह रोड शो शहर के कदमकुआं दुर्गामंदिर से शुरू होगा और नाला रोड, हनुमान मंदिर, पुलिस चौक होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन के पास समाप्त होगा. रोड शो में भाजपा के सभी प्रमुख […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पटना में रोड शो करेंगे. शाम करीब छह बजे यह रोड शो शहर के कदमकुआं दुर्गामंदिर से शुरू होगा और नाला रोड, हनुमान मंदिर, पुलिस चौक होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन के पास समाप्त होगा. रोड शो में भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

इससे पहले अमित शाह दोपहर दो बजे कैमूर के मोहनिया स्थित जगजीवन स्टेडियम कैंपस और करीब साढ़े तीन बजे आरा के रमना मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से शाम करीब साढ़े पांच बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह सीधे रोड शो में शामिल होने के लिए निर्धारित स्थल पर जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन