धनरूआ : आवारा मवेशियों के आतंक से सहमे बच्चे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 3:37 AM

विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के मध्य विद्यालय वीर की घेराबंदी नहीं होने के कारण इन दिनों आवारा मवेशियों का पनाहगाह बन चुका है . विद्यालय में इस वजह से जहां पठन -पाठन का कार्य हमेशा बाधित हो जाता है, वहीं बच्चों के लिए बनाए गये मध्याह्न भोजन पर भी मवेशियों का कब्ज़ा हो जाता है. […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के मध्य विद्यालय वीर की घेराबंदी नहीं होने के कारण इन दिनों आवारा मवेशियों का पनाहगाह बन चुका है . विद्यालय में इस वजह से जहां पठन -पाठन का कार्य हमेशा बाधित हो जाता है, वहीं बच्चों के लिए बनाए गये मध्याह्न भोजन पर भी मवेशियों का कब्ज़ा हो जाता है.

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विद्यालय के स्कूली बच्चे और शिक्षक हमेशा भयभीत होकर शिक्षण कार्य संपन्न कराते हैं. विद्यालय के छात्र प्रिंस कुमार, कुमार गौरव, सूरज कुमार, कुमार सौरभ, गौतम कुमार, चंदा कुमारी आदि ने बताया कि उनके विद्यालय परिसर में रोज करीब आधा दर्जन आवारा मवेशी मौजूद रहते हैं.
विद्यालय खुलने पर सभी मवेशी क्लास रूम तक पहुंच जाते हैं और उनका मध्याह्न भोजन भी खा जाते हैं. विद्यालय के प्रभारी शिक्षक राजकिशोर कुमार ने बताया कि वीर महादेव स्थान मंदिर में प्रत्येक वर्ष मवेशी दान की जाती है. वहीं,मवेशी पूरे गांव में घूमते रहते हैं . विद्यालय की घेराबंदी नहीं होने के कारण सभी आवारा मवेशी यहां पहुंच जाते हैं और क्लास रूम तक घुस जाते हैं
विद्यालय प्रभारी ने यह भी बताया कि विद्यालय की घेराबंदी के लिए जिला से राशि आवंटित नहीं की जा सकी है. इस संबंध में धनरूआ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की घेराबंदी के लिए उनके पास कोई फंड उपलब्ध नहीं है . जिला कार्यालय को पत्र लिखकर इसके लिए राशि आंवटित कराने का आग्रह किया जायेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन