ePaper

दानापुर :अज्ञात युवक का फांसी पर लटका शव बरामद

Updated at : 10 May 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर :अज्ञात युवक का फांसी पर लटका शव बरामद

दानापुर : गुरुवार की शाम थाने के आरकेपुरम-आसोपुर मार्ग पर एक चहारदीवारी के अंदर बंद पड़े कमरे से संदिग्धवस्था में रस्सी के सहारे झूलते अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव देखने से ऐसा लगता है […]

विज्ञापन
दानापुर : गुरुवार की शाम थाने के आरकेपुरम-आसोपुर मार्ग पर एक चहारदीवारी के अंदर बंद पड़े कमरे से संदिग्धवस्था में रस्सी के सहारे झूलते अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव देखने से ऐसा लगता है कि घटना चार-पांच दिन पूर्व की है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के आरकेपुरम-आसोपुर मार्ग के एक कमरे से आ रही दुर्गंध पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चहारदीवारी के गेट को बंद देखकर पिछले हिस्से से अंदर गयी. इसके बंद कमरे के टूटे भाग से देखा कि कमरे में रस्सी के सहारे युवक का शव लटका हुआ है. युवक के शरीर का मांस गलने लगा था. पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर शव को बरामद किया.
मृतक ब्लू रंग का टी शर्ट एवं जींस पहने था.उम्र करीब 20-25 वर्ष प्रतीत होती है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि यह जमीन किसी दीपक कुमार की है. चहारदीवारी के अंदर एक करकट का कमरा है.इसी बंद कमरे में शव बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है. वैसे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. शव की शिनाख्त की पुलिस कोशिश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन