पटना : वीवीपैट के रख-रखाव का निरीक्षण
Updated at : 08 May 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से आये इवीएम के नोडल पदाधिकारी मस्तुदास ने मंगलवार को पाटलिपुत्र व पटना साहिब में लोकसभा चुनावके लिए प्रयोग होने वाले इवीएम व वीवीपैट के रख-रखाव, वज्रगृह, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि मस्तुदास द्वारा भारत निर्वाचन आयोग […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से आये इवीएम के नोडल पदाधिकारी मस्तुदास ने मंगलवार को पाटलिपुत्र व पटना साहिब में लोकसभा चुनावके लिए प्रयोग होने वाले इवीएम व वीवीपैट के रख-रखाव, वज्रगृह, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि मस्तुदास द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निदेश के अनुरूप पटना, नालंदा एवं भोजपुरजिले में इवीएम-वीवीपैट से संबंधित अनुश्रवण-समीक्षा किया जा रहा है.
इसमें पटना जिले अंतर्गत निम्न बिंदुओं परअनुश्रवण किया गया है. इसमें स्ट्रांग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अग्निशमन की व्यवस्था, सीसीटीवी कीव्यवस्था, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी की व्यवस्था को भी देखा गया. उन्होंने बताया कि नोडल पदाधिकारी ने बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर स्थित बज्रगृह स्थल में चल रहे बेल के अभियंताओं द्वारा किये जा रहे कामों को देखा. इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा भी की.
यहां से जायेंगे इवीएम
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र
बख्तियारपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग
दीघा बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर
बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर
कुम्हरार बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर
पटना साहिब पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग
फतुहा पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग
पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र
दानापुर बीएस कॉलेज, दानापुर
मनेर बीएस कॉलेज, दानापुर
फुलवारी मध्य विद्यालय, फुलवारी
मसौढ़ी गिरजा कुंवर उच्च विद्यालय, मसौढ़ी
पालीगंज प्रखंड कार्यालय, पालीगंज
बिक्रम पार्वती उच्च विद्यालय, बिक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




