अब बरौनी-मोकामा-पटना होकर चलेंगी रद्द हुईं तीन ट्रेनें

Updated at : 08 May 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अब बरौनी-मोकामा-पटना होकर चलेंगी रद्द हुईं तीन ट्रेनें

सात से 13 तक हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी रेलखंड पर परेशानी पटना : सोनपुर रेलमंडल के हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी रेलखंड पर स्थित बछवारा, विद्यापतिघाम व मोहिउद्दीननगर स्टेशनों पर सात से 13 मई के बीच रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया था. लेकिन, अब रद्द […]

विज्ञापन

सात से 13 तक हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी रेलखंड पर परेशानी

पटना : सोनपुर रेलमंडल के हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी रेलखंड पर स्थित बछवारा, विद्यापतिघाम व मोहिउद्दीननगर स्टेशनों पर सात से 13 मई के बीच रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया था. लेकिन, अब रद्द की गयी तीन जोड़ी ट्रेनें बदले मार्ग से चलायी जायेंगी. वहीं तीन और ट्रेनों के परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है.

बदले मार्ग से पुनर्बहाल

ट्रेन नंबर 09027 उधना से बरौनी तक, ट्रेन नंबर 09028 बरौनी से उधना तक, ट्रेन नंबर 02062 बरौनी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक, ट्रेन नंबर 01133 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बरौनी तक ट्रेन नंबर 01666 अगरतला से हबीबगंज तक और ट्रेन नंबर 01665 हबीबगंज से अगरतला तक

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

ट्रेन नंबर 14617 सहरसा से अमृतसर तक, ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर से सहरसा तक और ट्रेन नंबर 13206 पाटलिपुत्र से सहरसा तक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन