पटना : तेजस्वी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं : संजय सिंह

Updated at : 04 May 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :  तेजस्वी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. वे अपना भड़ास न्यूज चैनल पर निकाल रहे हैं. अपनी बेतुकी बातों को न्यूज चैनल में जगह नहीं मिलता देख, वे लोगों को डरा-धमका रहे हैं. उन्होंने एक टीवी चैनल पर अपनी खूब भड़ास निकाली. […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. वे अपना भड़ास न्यूज चैनल पर निकाल रहे हैं. अपनी बेतुकी बातों को न्यूज चैनल में जगह नहीं मिलता देख, वे लोगों को डरा-धमका रहे हैं.

उन्होंने एक टीवी चैनल पर अपनी खूब भड़ास निकाली. उनकी निगेटिव खबर क्यों चल रही है? अब भाई परिवार में कलह है, आप से पार्टी नहीं संभल रही है, तो खबर चलेगी ही. उसे तो रोका नहीं जा सकता, लेकिन तेजस्वी को यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा है.
सिंह ने कहा है कि तेजस्वी और तेजप्रताप ने जिस तरह से मीडिया को टारगेट किया और अपने बड़े-बुजुर्ग नेताओं को बेइज्जत किया, उससे साफ है कि अब राष्ट्रीय जनता दल दलदल बन चुका है. अब कोई भी नेता इन दोनों भाइयों के साथ काम नहीं करना चाहता है. सब राजद से निकलने की राह खोज रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन