आज थम जायेगा पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार, सीतामढ़ी, मधुबनी मुजफ्फरपुर, सारण व हाजीपुर में मतदान सोमवार को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 5:04 AM
पटना : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार को शाम छह बजे से थम जायेगा. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में मतदान सोमवार को कराया जायेगा. इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद होने वाली है, उनमें हाजीपुर से राज्य सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस, सारण […]
पटना : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार को शाम छह बजे से थम जायेगा. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में मतदान सोमवार को कराया जायेगा. इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद होने वाली है, उनमें हाजीपुर से राज्य सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस, सारण से राजीव प्रताप रूडी और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय, मुजफ्फरपुर से भाजपा के अजय निषाद और वीआइपी के राजभूषण चौधरी, मधुबनी से भाजपा के अशोक यादव, वीआइपी से बद्री पूर्वे और निर्दलीय पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद शामिल हैं. सीतामढ़ी सीट पर जदयू से पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू और राजद के अर्जुन राय के बीच मुकाबला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










